Interesting Facts: इस नहर के जरिए पहाड़ को भी पार कर लेते हैं जहाज, बेहद हैरान करने वाली है तकनीक

Interesting Facts: क्या आपने कभी सोचा है कि समुद्र को चीर कर आगे बढ़ने वाला जहाज कभी पहाड़ को पार कर सकता है। वैसे तो ज्यादातर लोग इसका जवाब नहीं देंगे लेकिन अगर आपसे हम कहे कि ऐसा बिल्कुल संभव है और हर साल 15000 पानी के जहाज करते हैं। ऐसा सुनकर आप भी हैरान रह गए तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि, पानी के जहाज पहाड़ को कैसे पार कर‌ सकते हैं।

अमेरिका में बनाई गई ये नायब कारीगरी

पानी का जहाज पहाड़ को पनामा नहर के कारण पार कर सकते हैं। एक समय ऐसा था कि इस नहर को बनाना दुनिया का सबसे बड़ा मुश्किल काम माना जाता था। दरअसल नहर की नायाब कारीगरी अमेरिका के पनामा में है। यह नहर अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ने का काम करती है। ‌ इसी के साथ इस नहर की लंबाई 82 किलो मीटर और चौड़ाई 90 मीटर के साथ गहराई 12 मीटर है। इस नहर जलस्तर समुद्र तल से 26 मीटर ऊपर है।

इसे भी पढ़ें:NAAC Grading: DAV बनारस बना दूसरी बार नैक A+ ग्रेड पाने वाला यूपी का पहला कॉलेज, इन सुविधाओं में रहा सबसे आगे

अमेरिका के राष्ट्रपति ने करवाया था निर्माण

ऐसा बताया जा रहा है कि,‌ झील और महानगर के बीच की जमीन रास्ते की अड़चन थी जिससे यहां नहर बना कर दूर कर दिया गया है। दरअसल जहाजों को यहां लिफ्ट करके इधर से उधर गुजारा जाता है लेकिन पनामा नहर का निर्माण से इस अर्चन को दूर कर दिया गया। इस नहर को अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने तैयार करवाया था लेकिन इसका काम फ्रांस ने शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें:TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

Exit mobile version