Interesting Facts: भारत की एकमात्र ऐसी नदी जो बहती है उल्टी, जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

Interesting Facts: अक्सर हमें यही पढ़ाया जाता है कि, नदियां एक ही दिशा में बहती है भारत में ज्यादातर नदियों का बहाव पश्चिम से पूर्व की ओर है लेकिन क्या आपको इस बारे में पता है कि, हमारे देश में एक ऐसी नदी है जो उलटी दिशा में बहती है। यह नदी अन्य नदियों से बिल्कुल विपरीत बहती है। जी हां ! आपने सही सुना भारत में एक ऐसी नदी है जो उलटी दिशा में बहती है जो पश्चिम से पूर्व ना बहकर पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। चलिए जानते हैं इस नदी के बारे में और इसके पीछे की कहानी।

मध्यप्रदेश और गुजरात की एक मुख्य नदी

भारत में नर्मदा नदी उलटी दिशा में बहती है। यह नदी पश्चिम से पूर्व की ओर नहीं बल्कि पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। ये एक मात्र ऐसी नदी है जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में जाकर गिरती है। नर्मदा नदी भारत के मध्य भाग के पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली मध्यप्रदेश और गुजरात की एक मुख्य नदी है जो मैखल पर्वत अमरकंटक शिखर से निकलती है और अरब सागर में जाकर मिलती है।

नदी के उल्टी बहने की वजह

वैसे तो कई लोगों का यह मानना है कि, इस नदी के उल्टी बहने की वजह कई सारी धार्मिक बातें हैं लेकिन आज हम धार्मिक नहीं बल्कि इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह के बारे में बताते हैं। दरअसल गुजरात और मध्य प्रदेश की मुख्य नदी नर्मदा की उलटे बहने के पीछे सबसे बड़ी वजह रिफ्ट वैली की है। रिफ्ट वैली का मतलब होता है कि, नदी का बहाव जिस दशा में होता है उसका ढलान उसके विपरीत दिशा में हो। ऐसे में इसकी ढलान की वजह से नर्मदा नदी का बहाव पूर्व से पश्चिम की ओर है और यह नदी मैखल पर्वत के अमरकंटक शिखर से निकलकर अरब सागर में जाकर गिरती है।

इसे भी पढ़ेंः RBSE Result 2023: आज जारी हो सकते हैं 8वीं कक्षा के नतीजे, इस तरह देख सकते हैं अपना रिजल्ट

इसके पीछे की धार्मिक कहानियां

वही इसके पीछे धार्मिक कहानियों की बात की जाए तो, ऐसा बताया जाता है कि नर्मदा नदी के उल्टे भरने के पीछे एक पौराणिक कहानी है। ऐसा कहते हैं कि, नर्मदा नदी का विवाह सोनभद्र से तय हुआ था लेकिन नर्मदा की सहेली जोहिला के कारण दोनों के बीच दूरियां आगे और जिससे क्रोधित होकर नर्मदा ने आजीवन कुंवारी रहने का फैसला किया और धारा के विपरीत बहने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version