Best teacher in India: भारत के वो 5 महान शिक्षक जिन्होंने बदल के रख दी पूरी शिक्षा व्यवस्था, एक क्लिक में जानें

Best teacher in India: भारत में शिक्षा की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। ऐसे में इस शिक्षा परंपरा में तमाम ऐसे शिक्षक हुए जिन्होंने भारत की दशा और दिशा ही बदलकर रख दिया।भारत में शिक्षकों को भगवान की तरह पूजा जाता है। प्राचीनकाल हो या फिर मुगलों का समय हर जगह भारत के शिक्षकों ने भी अपना लोहा साबित किया। ऐसे में आज हम आपको भारत के 5 ऐसे शिक्षक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ समाज में बदलाव किया बल्कि दुनिया को भी भारत के महत्व के बारे में बताया।

सावित्रीबाई फुले

सावित्रीबाई फुले को भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में जाना जाता है। सावित्री बाई फुले का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही समाज में बदलाव लाने के लिए कई तरह के काम करती थी। सावित्री बाई फुले ही थी जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा को लेकर सबस पहले आवाज को बुलंद किया था। इसके लिए सावित्रीबाई फुले को कई तरह की यातनाएं भी झेलनी पड़ी थी।

स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद ने एक नए भारत का निर्माण किया था। स्वामी विवेकानंद युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते थे। विवेकानंद ने लोगों को शिक्षित करने के लिए राम कृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

Also Read: BPSC Update: अब बार-बार नहीं देनी होगी पीटी परीक्षा, बिहार लोक सेवा आयोग में हुए नए बदलाव

रविंद्र नाथ टैगोर

रवीन्द्र नाथ टैगोर का जन्म कोलकाता में हुआ था। वह बचपन से ही बहुत तेज बुद्धि के थे। ऐसे में उन्होंने आगे चलकर कहानी, गीत, संगीत, आदि चीजों की रचना की। रविंद्र नाथ टैगोर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हमेशा काम करते रहते थे। उनका कहना था कि बच्चे ही हैं जो किसी भी चीज को आसानी से और कम समय में कर सकते हैं।

चाण्क्य

चाणक्य के जैसा विद्वान आज तक कोई भी नहीं हुआ। चाणक्य चौथी शताब्दी के पहले शिक्षक थे। चाणक्य को भारत में लोग विष्णुगुप्त और कौटिल्य के नाम से पुकारते थे। इन्होने भी भारत की शिक्षा में बहुत बदलाव किया था।

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम

कलाम भारत के राष्ट्रपति 11वें राष्टपति थे। कलाम का बचपन बहुत ही मुसीबतों में बिता था इसलिए उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझा और भारत के लोगों को शिक्षत होने के लिए कहा। कलाम साहब का मानना था कि स्कूल की पढाई के अलावा बच्चों को बाहर के चीजों की भी जानकारी देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: SSC Stenographer Final Answer Key: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version