Maharashtra Police Recruitment 2023: पहली ही बार में ट्रांसजेंडरों ने पास किया पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट

Maharashtra Police Recruitment 2023: महाराष्ट्र में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। भर्ती के दौरान हुए फिजिकल टेस्ट में 4 किन्नर पास हो गए हैं। महाराष्ट्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पुलिस की नौकरी के लिए निकली हुई भर्ती में 4 ट्रांसजेंडरों ने पास कर ली है।

4 ट्रांसजेंडरों ने पास किया फिजिकल टेस्ट

फिजिकल निकालने के बाद चारों ट्रांसजेंडर लिखित परीक्षा 7 मई को देंगे। महाराष्ट्र कॉन्स्टेबल भर्ती में करीब 7 लाख उम्मीदवारों ने फिजिकल टेस्ट दिया था। जिसमें 83 हजार कैंडिडेट ने सफलता से इस टेस्ट को पास कर लिया है।आपको बता दें, महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्सटेबल भर्ती के लिए करीब 8,070 रिक्‍त भर्ती हैं। जिन्हें भरने के लिए परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, ऐसा पहली बार हो रहा है जब ट्रांसजेंडर को पुलिस में भर्ती के लिए अनुमति मिली है।जिसके बाद मुम्बई पुलिस में भर्ती के लिए 15 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। लिखित परीक्षा पास करने वाले किन्नरों की सरकारी नौकरी मुम्बई पुलिस में लगेगी।

ये भी पढ़ें: Fake University/College: कैसे चेक करें यूनिवर्सिटी/कॉलेज फेक है या नहीं ? जान लें ये बातें नहीं तो कबाड़ हो जाएगी डिग्री

कोर्ट ने क्या कहा था?

बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा था कि, ‘ट्रांसजेंडर श्रेणी के तहत, उम्मीदवारों को खुद को पुरुष या महिला के रूप में पहचानना होगा और तदनुसार वे शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित हो सकते हैं।’ और अब इसी फैसले के आधार पर ही ट्रांसजेंडरों ने फिजिकल टेस्ट दिया है।

यह भी पढे़ : Exam Time Management Tips : एग्जाम की तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान, टाइम मैनेजमेंट के ये टिप्स आपके आएंगे बहुत काम

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version