Maharashtra Board Exams 2023: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं 12वीं की परीक्षा तारीखों का किया ऐलान, यहां जानें सारी डिटेल्स

Maharashtra Board Exams 2023: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी परीक्षा तारीख चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि परीक्षा कब से शुरू की गई है और उनका शेड्यूल क्या है।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन नए साल 2023 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान किया है। अब जो अभ्यर्थी महाराष्ट्र बोर्ड की ssc-hsc की परीक्षा दे रहे हैं, वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च 2023 से आयोजित की गई है। इसके अलावा 12वीं कक्षा की परीक्षा 21 फरवरी 2023 से आयोजित की गई है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों को पीडीएफ में उपलब्ध कराया गया है और इससे पहले भी टेंटेटिव तारीख जारी की गई थी।

इन विषयों से शुरू होंगे दसवीं कक्षा के एग्जाम

महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं सबसे पहले लैंग्वेज वाले एग्जाम से शुरू होंगी। इसमें फर्स्ट, सेकंड और थर्ड लैंग्वेज के आधार पर पेपर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मराठी, हिंदी, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी, बंगाली और पंजाबी आदि लैंग्वेज की परीक्षा होंगी। इसके बाद सेकंड और थर्ड लैंग्वेज का पेपर जर्मनी, फ्रेंच में होगा इसके बाद 25 मार्च को सोशल साइंस का पेपर होगा।

Also Read: CBSE Practical Exam Date Sheet 2023: बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं प्रेक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, यहां करें चेक

इन विषयों से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा

अब 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। जिसमें पहला पेपर इंग्लिश से शुरू होगा। इसके बाद 22 फरवरी को हिंदी, जर्मनी, जैपनीज, चाइनीस और पर्शियन लैंग्वेज के पेपर होंगे। इसके बाद 20 मार्च को सोशलॉजी के पेपर होगा। परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

परीक्षा का समय

महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाओं को दो चरण में आयोजित किया गया है। जिसमें फर्स्ट हाफ में कुछ परीक्षा आयोजित की गई है और सेकंड हाफ में दूसरी परीक्षा आयोजित की गई है। पहली पाली की परीक्षा का समय 11 बजे से शुरू होगा और दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इसी तरह ही 12वीं की परीक्षा भी शुरू होगी।

Also Read: CLAT 2023 की फाइनल आंसर-की पर इस तरह दर्ज कराएं आपत्ति, जानिए ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version