Jammu & Kashmir Recruitment 2023: JKPSC ने की प्रतियोगिता परीक्षाओं के तरीखों की घोषणा, यहां से देखें बड़ा अपडेट

JKPSC 2023

JKPSC 2023

Jammu & Kashmir Recruitment 2023: जम्मू एंड कश्मीर लोक सेवा आयोगन ने जम्मू एंड कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के एग्जाम तिथि की घोषणा कर दी है। इसके लिए आधिकारिक साइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। एग्जाम संबंधी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

यह भी पढ़ें:CUET UG Answer Key 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा की Answer Key NTA ने की जारी , एक क्लिक में करें चेक

इन पदों पर होगी भर्ती

जेकेपीएससी के इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से आरंभ हुई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून थी। कुल 75 पदों पर होगी नियुक्ति। भर्ती अभियान के जरिए जूनियर स्केल प्रशासनिक अधिकारी, जम्मू एंड कश्मीर अकाउंट्स सर्विस और जम्मू एंड कश्मीर पुलिस के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षाएं बारामूल, जम्मू, डोडा, राजौरी और अनंतनाग में आयोजित की जाएगी।

पदों का विवरण

कुल पद- 75
जूनियर स्केल प्रशासनिक अधिकारी- 25
जम्मू एंड कश्मीर अकाउंट्स सर्विस- 25
जम्मू एंड कश्मीर पुलिस- 25

जेकेपीएससी सीईई की प्रारंभिक परीक्षओं के लिए 2 पेपर होंगे, सामान्य अध्ययन पेपर-1, सामान्य अध्यनन पेपर-2। प्रत्येक परीक्षा 200 अंकों की होगी। बता दें ये परीक्षा की तारीखें बदली भी जा सकती हैं। इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक साइट देखते रहें।

यहां से देखें परीक्षा नोटिस

यह भी पढ़ें:MBBS Next Exam को लेकर 2019 बैच के छात्रों ने किया धरना- प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार, जानें पूरा मामला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version