CUET PG 2023: एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां चेक करें

CUET PG

CUET PG 2023: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने CUET PG 2023 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यह स्लिप 9, 10 और 11 जून को होने वाले परीक्षा के लिए करीब 1.86 लाख उम्मीदवारों को जारी की गई है।

कैसे करें डाउनलोड?

केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई शिक्षण संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। उम्मीदवार सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरनी होगी। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड और इंटिमेशन स्लिप में अंतर

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा की तिथि, शिफ्ट, विषय और परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी जाती है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। 5, 6, 7 और 8 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: CUET UG 2023 प्रवेश परीक्षा में छात्रों को इन 9 विषयों में मिलेगा सबसे अधिक समय

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version