Girls Colleges: आज के समय में लगभग हर कॉलेज में लड़किया और लड़के एक साथ ही पढ़ते हैं लेकिन आज भी बहुत सी ऐसी लड़कियां या ऐसे लोग हैं जो चाहते हैं कि लड़कियों के लिए अलग से कॉलेज हों। आजकल लड़कियां हाई एजुकेशन अच्छी से अच्छी नौकरियां कर रही हैं। ऐसे में कई बार अच्छा कॉलेज मिलना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको देश के टॉप महिला कॉलेजों के बारे में बता रहे हैं। यहां एडमिशन लेने से आपकी लाइफ सेट है। इन कॉलेजों में पढ़ने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: ये 5 यूनिवर्सिटी नहीं है किसी जन्नत से कम, विश्वविद्यालय की खूबसूरती बना देगी आपको दीवाना
सरोजिनी नायडू वनिता कॉलेज है फेमस
सबसे पहले हम बात करेंगे सरोजिनी नायडू वनिता कॉलेज की। यह कॉलेज आंध्र प्रदेश में स्थित है। इस कॉलेज में बीए, बीकॉम, एमकॉम, एमबीए आदि कोर्सेस कराए जाते हैं। इनकी फीस भी कुछ ज्यादा नहीं है। इसके लिए आपको सालाना लगभग 27000 रुपये से लेकर 50000 रुपये तक फीस देनी होगी।
एथिराज महिला कॉलेज है बेहतर ऑप्शन
एथिराज महिला कॉलेज भी महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह कॉलेज चेन्नई में है। यह कॉलेज महिलाओं की सुविधाओं के लिए मशहूर है। यहां पर बीए, बीसीए,बीएससी, एमसीए, एमबीए, एमफिल, पीएचडी जैसे कोर्स कराए जाते हैं। अगर यहां के फी स्ट्रक्चर की बात की जाए तो बता दें कि यहा की सालाना फीस लगभग 10,000 से 20,000 रुपये के बीच है। इसके अलावा यहां MBA के लिए लगभग 120000 रुपए सालाना खर्च करने पड़ सकते हैं।
लेडी श्रीराम कॉलेज में ले सकती हैं एडमिशन
देश के प्रतिष्टित कॉलेजों में से एक है लेडी श्रीराम कॉलेज। यह कॉलेज दिल्ली में स्थित है। बहुत सी हस्तियां इसी कॉलेज से पासआउट हुई हैं। इस कॉलेज में सोशल साइंस, मानविकी, कॉमर्स, बीएससी और स्टैटिक कोर्सेस का संचालन किया जाता है। अगर इसके फीस स्ट्रक्टर की बात करें तो यहां की फीस लगभग 16000 रुपए से शुरू होती है और 27000 रुपए तक होती है। इसमें कुछ कोर्सेस के लिए अलग फीस हो सकती है।
ये भी पढ़ें: किराए के बॉयफ्रेंड से लेकर बीयर पीने की भी मिलेगी नौकरी, जानें किस काम के लिए मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।