Jharkhand CGL 2023: 2025 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन की तिथि

JSSC CGL 2023

JSSC CGL 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। 2025 पदों पर की जाएगी भर्ती। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जून से कर सकते हैं आवेदन। अधिसूचना के अनुसार आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई, 2023 है। दी हुई जानकारी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई है। 25 से 27 जुलाई तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आधिकारिक बेवसाइट jssc.nic.in देखें।

पदों का विवरण


सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- 863
कनीय सचिवालय सहायक- 335
श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी- 182
प्लानिंग असिस्टेंट- 05
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- 195
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- 252
अंचल निरीक्षक- 185

यह भी पढ़ें:EMRS Recruitment 2023: एकलव्य आदर्श विद्यालय में बंपर भर्तियां

आयु सीमा और योग्याता

परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम आयु सीमा- 21 वर्ष
अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा- 35 वर्ष
आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। अधिक जानकारी ने लिए ऑफिशियल साइट जरूर देंखे।
सभी पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक में डिग्री होना अनिवार्य है।

फीस एवं एग्जाम पैटेर्न

आवेदन की फीस- 100 रुपये
झारखंड के एससी-एसटी के लिए- 50 रुपये

एक ही चरण में होगी परीक्षा। जो कि तीन शिफ्ट में ली जाएगी। यह पेपर ऑबजेक्टीव टाइप होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग भी है। गलत जवाब होने पर 1 नंबर कटेगा। सही जवाब होने पर तीन अंग मिलेंगे।

पेपर 1 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। जिनमें हिन्दी भाषा में 60 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा में 60 प्रश्न पुछे जाएंगे।पेपर 2 में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-3 में सामान्य ज्ञान पूछा जाएगा जिनमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीनों पेपर को पूरा करने के लिए अभ्यर्थी के पास 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:Kerala: चार साल के होंगे बैचलर डिग्री प्रोग्राम, नया करिकुलम फ्रेमवर्क तैयार

चयन प्रक्रिया
इन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा केवल एक चरण में होगी। लिखित परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू पास करने के बाद उम्मीदवार का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद ऑफर लेटर दिया जाएगा।

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version