EMRS Recruitment 2023: एकलव्य आदर्श विद्यालय में बंपर भर्तियां

EMRS

EMRS

EMRS Recruitment 2023: केंद्र सरकार के तहत राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग जॉब के शिक्षक और गैर शिक्षकों के लिए 34 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। नोटिफिकेशन में पदों की जानकारी और एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताया गया है। लेकिन अभी फॉर्म भरने की तारीखों की जानकारी दी गई है। तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है इसलिए आधिकारिक बेवसाइट emrs.tribal.gov.in पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: Kerala: चार साल के होंगे बैचलर डिग्री प्रोग्राम, नया करिकुलम फ्रेमवर्क तैयार

आयु सीमा और पदों का विवरण

कुल पद 34840

प्रिंसिपल -740
वाइस प्रिंसिपल- 740
पोस्ट ग्रेजुएज टीचर्स(PGT)- 8140
पीजीटी (कंप्यूटर साइंस)- 740
टीजीटी- 740
कला शिक्षक- 740
संगीत शिक्षक- 740
फिजिकल एजुकेशन- 1480
लाइब्रेरियन- 740
स्टाफ नर्स- 740
हॉस्टल वॉर्डन- 1480
अकाउंटेंट- 740
केटरिंग असिस्टेंट- 740
चौकीदार- 1480
कुक- 740
काउंसलर- 740
ड्राइवर- 740
इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर- 740
माली- 740
जूनियर सचिवालय सहायक- 1480
लैब अटेंडेंट- 740
मैस हेल्पर- 1480
सीनियर सचिवालय सहायक- 740
स्वीपर- 2220

18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा को लेकर अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in से जानकारी ले सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
टाइपिंग टेस्ट/ स्किल टेस्ट/ इंटरव्यु
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सीधी भर्ती को प्रारंभ में परिविक्षा अवधि (प्रोबेशन पीरियड) पर नियुक्त किया जाएगा इसकी अवधि 2 साल निश्चित की गई है। यदि नियुक्ति प्राधिकारी कर्मचारी के कार्यों से संतुष्ट होगा तो कार्यावधि बढ़ाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Kerala: चार साल के होंगे बैचलर डिग्री प्रोग्राम, नया करिकुलम फ्रेमवर्क तैयार

Exit mobile version