Chandigarh Police Job 2023: चंडीगढ़ में पुलिस कांस्टेबल बनने का मौका, 700 पदों पर भर्ती

Constable job 2023

Constable job 2023

अगर आप पुलिस कांस्टेबल के तौर पर भर्ती होना चाहते हैं तो चंडीगढ़ पुलिस में यह मौका मिल सकता है। चंडीगढ़ में पुलिस कांस्टेबल (Male/Female) के 700 पदों के लिए भर्ती निकली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 22 जून 2023 है। कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 23 जुलाई को हो सकती है। इस बारे में विस्तृत जानकारी चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर उपलब्ध है।

योग्यता

चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए कैंडिडेट की आयु 18 -25 वर्ष तक होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट का प्रावधान है। उम्मीदवार के पास 10+2 या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, बेसिक कंप्यूटर की जानकारी और ड्राइविंग अनिवार्य है। अगर आप इन तीनों चीजों में योग्य हैं तो जरूर अप्लाई करें। कैंडिडेट अपनी योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट (chandigarhpolice.gov.in) से पूरी अधिसूचना जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें: Intelligence Bureau JIO Recruitment 2023: IB में भर्ती के लिए आज से प्रकिया चालू, कैसे और कहां से करें आवेदन , जानें क्या है आखिरी तारीख

सेलेक्शन की प्रक्रिया

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2023 के लिए वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कैंडिडेट्स को पहले लिखित परीक्षा देनी होगा। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद, फिजिकल टेस्ट (PMT) और एफिशिएंसी टेस्ट (PET) होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा, जिसके बाद ही आपको नौकरी मिलेगी।

पदों की जानकारी

चंडीगढ़ पुलसि ने कुल 700 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिनमें पुरूषों के लिए 393 पद हैं, महिलाओं के लिए 223 पद और पूर्व सैनिकों के लिए 84 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग, ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा। पूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: JOBS : Lady Constable पद के लिए निकली भर्तियां , यहां पर दिए गए लिंक से डायरक्टे करें आवेदन

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version